पर्वतारोही भावना डेहरिया का राजाभोज विमानतल पर हुआ भव्य स्वागत



भोपाल: स्वतंत्रता दिवस पर यूरोप महाद्वीप के सबसे ऊंचे दोनों पर्वत माउंट एल्ब्रुस वेस्ट और माउंट एल्ब्रुस ईस्ट पर तिरंगा फेहरा कर भोपाल लौटने पर शहर के विभिन जगहों पर पर्वतारोही भावना डेहरिया का भव्य स्वागत किया गया। राजाभोज विमानतल पर भारी संख्या में लोगो ने पहुंच कर स्वागत किया। इसका अलावा लालघाटी चौराहा, न्यू मार्किट, आशिमा माल में भी भारी बारिश के बीच लोगो ने ढोल और मिठाई बाँट कर जश्न बनाया और भावना को बधाई दी।



बता दें कि भावना 22 मई 2019 को माउंट एवरेस्ट के शिखर पर फतेह हासिल करने वाली मध्यप्रदेश की प्रथम महिलाओं में से हैं। उन्होंने वर्ष 2019 में दीपावली के दिन अफ्रीका महाद्वीप का माउंट किलिमंजारो और होली के दिन ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का माउंट कोज़िअस्को के सबसे ऊंचे शिखर पर भी फतह हासिल कर भारत का परचम दुनिया में लहराया था। पर्वतारोहण के क्षेत्र में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर भावना सातों महाद्वीपों के सबसे ऊंचे शिखरों पर तिरंगा फहराने के लिए अग्रसर हैं और तैयारी कर रहीं हैं। अभी तक उन्होंने पांच महाद्वीपों के सबसे ऊंचे शिखरों पर समिट पूरा कर लिया है।

Popular posts
भोपाल जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई मुबारकपुर टोल प्लाजा पर एसडीएम हुजूर ने की कार्रवाई ट्रांसट्राय कंपनी पर शिकंजा ट्रांसट्राय कंपनी से छीना टोल का संचालन
Image
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा छत्तरानी सम्मान समारोह का आयोजन
Image
मध्यप्रदेश में कांग्रेस के 20 विधायक लापता सिंधिया खेमे के बताए जा रहे विधायक होसकता बड़ा बदलाव ?
Image
भोपाल क्राइम ब्रांच भोपाल की टीम द्वारा 3 आरोपीयो को 51 किलो 250 ग्राम मादक पदार्थ गांजे कीमती 05 लाख रूपये के साथ सुभाष नगर फाटक के पास, सन पैलेस होटल के सामने से गिरफ्तार किया
Image
20 22 और 24 जनवरी को होंगे पंचायत चुनाव, कार्यक्रम घोषित