भोपाल थाना गांधी नगर तीन वर्ष से फरार व्यपहरण के आरोपी को गांधी नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार व अपह्रत लड़की को किया दस्तयाब

घटना का विवरण-  दिनांक 28.03.2017 को फरियादी निवासी लाऊखेडी सरकारी स्कूल के पास थाना गाँधीनगर भोपाल ने रिपोर्ट किया कि उसकी अवयस्क लडकी को कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी सरंक्षता से बहला फुसला कर भगा ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 121/2017 धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।विवेचना के दौरान दिनांक 28.02.2020 को मुखबिर से सूचना मिली कि अपहृता अवयस्क लडकी एक व्यक्ति के साथ भूरा मिस्त्री के किराये का मकान टेडा खम्बा गीतानगर थाना छोला मंदिर भोपाल मे रह रही है कि तलाश श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक भोपाल उत्तर क्षेत्र अति. पुलिस अधीक्षक जोन – 4 भोपाल के मार्गदर्शन मे  नगर पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश सिन्हा निशातपुरा संभाग भोपाल के साथ टीम बनाकर थाना प्रभारी व्ही.बी.एस. सैंगर थाना गांधीनगर, उनि आर.बी. शर्मा, सउनि पी.एल. शर्मा, मआर. 4017 रश्मि गुर्जर, आर. 4052 वर्षा के साथ सूचना स्थल पर तस्दीक की गई तो अपहृता अवयस्क लडकी अपनी दो वर्षीय लडकी व आरोपी मनोहर सिहं राजपूत पिता स्व. किशोर सिहं राजपूत उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम सिकन्दरपुर थाना अहमदपुर जिला सिहोर हाल भूरा मिस्त्री के किराये का मकान टेडा खम्बा गीतानगर थाना छोला मंदिर भोपाल के साथ मिली। जिसे मौके पर दस्तयाबी की गई। अवयस्क लडकी के साथ आरोपी मनोहर सिहं राजपूत द्वारा दिनांक 28.03.2017 को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले गया तथा पीडिता के साथ पति पत्नी के रूप मे रहा जिससे आरोपी से एक दो वर्षीय लडकी भी है। जिससे प्रकरण मे धारा 366, 376(2)(n)  भादवि एवं 3 /4 पाक्सो एक्ट एवं 3(2)5/3(1)w(ii) ST/SC ACT बढाई गई तथा आरोपी मनोहर सिहं राजपूत पिता स्व. किशोर सिहं राजपूत उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम सिकन्दरपुर थाना अहमदपुर जिला सिहोर हाल भूरा मिस्त्री के किराये का मकान टेडा खम्बा गीतानगर थाना छोला मंदिर भोपाल को गिरफतार कर DNA जांच हेतु ब्लड सेम्पल कराया जाकर आरोपी को न्यायालय पेश किया गया जो केन्द्रीय जेल भोपाल मे दाखिल किया गया। उक्त अपह्रत लड़की घटना के वक्त 17 वर्ष की थी व वर्तमान में 20 वर्ष की हो चुकी है।सराहनीय कार्य उक्त अपहृता लडकी की दस्तयाबी एवं आरोपी की गिरफतारी मे नगर पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश सिन्हा निशातपुरा संभाग भोपाल, थाना प्रभारी व्ही.बी.एस. सैंगर थाना गांधीनगर, उनि आर.बी. शर्मा, सउनि पी.एल. शर्मा, सउनि सलीम खान, प्रआर. 1181 शांतिलाल, मआर. 4017 रश्मि गुर्जर, आर. 4052 वर्षा, आर. 3214 महेश की विशेष भूमिका रही है।


Popular posts
भोपाल थाना बजरिया कुख्यात बदमाश सलमान मय कट्टा के साथ गिरफ़्तार कई मामलों में था फरार
Image
मध्यप्रदेश के 30 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में स्मार्ट कक्ष का निर्माण पूरा हुआ आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा प्रत्येक स्मार्ट कक्ष में 35 कम्प्यूटर और एक मल्टी प्रिन्टर मशीन लगाने के लिये 15 लाख रूपये के मान से कुल 4 करोड़ 80 लाख रूपये की राशि मंजूर की
मध्यप्रदेश में कांग्रेस के 20 विधायक लापता सिंधिया खेमे के बताए जा रहे विधायक होसकता बड़ा बदलाव ?
Image
20 22 और 24 जनवरी को होंगे पंचायत चुनाव, कार्यक्रम घोषित
भोपाल लॉक डाउन को बना दें जीवन का वरदान
Image