भोपाल लायंस क्लब ऑफ भोपाल ग्लोरीयस को सेवा कार्य हेतु  अवार्ड्स 

लायंस क्लब ऑफ भोपाल ग्लोरीयस को सेवा कार्य हेतु  अवार्ड्स द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब की रीजन कॉन्फ्रेंस मे एम .पी .नगर स्थित होटल मोटेल शिराज मे आयोजित की गयी । इसमे लायंस क्लब ऑफ भोपाल ग्लोरीयस सहित 12 क्लब्स के अध्यक्षों ने बेनर प्रेज़ेंटेशन दिया । रीजन चेयरपर्सन लायन रंजीत अरोरा जी , जोन चेयरपर्सन लायन मीना सिद्दीकी औऱ अध्य़क्ष लायन डा अंशु सिंह के कुशल नेतृत्व मे लायंस क्लब ग्लोरीयस द्वारा 32 सेवा गतिविधियां संपादित की जा चुकी हैं । औऱ रीजन कॉन्फ्रेंस मे लायंस क्लब ऑफ भोपाल ग्लोरीयस को लायन ऑफ द रीजन लायन महेश मालवीय को , बेस्ट अध्य़क्ष लायन डा अंशु सिंह को ,  बेस्ट सचिव लायन डा रचना अखंड गिरि को ,  आउटस्टेंडिंग कोषाध्यक्ष लायन डा गगन कांत त्रिपाठी आउटस्टेंडिंग वाइस प्रेसिडेंट  लायन प्रतीक अग्रवाल  बेस्ट ड्रेस लायंस डा अंशु सिंह बेस्ट  स्माइल लायन भावना अग्रवाल बेस्ट सेवा गतिविधि, बेस्ट फोटो एलबम  आदि अवार्ड प्रदान किये गए ।इस अवसर पर मुख्य वक्ता लायन द्वारका जालान जी द्वारा अदभुत वक्तव्य प्रस्तुत किया गया ।