भोपाल सांसद प्रज्ञासिंह ठाकुर भोपाल के कमला नगर थाने पहुंचीं कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को लेकर अड़ी

भोपाल सांसद प्रज्ञासिंह ठाकुर भोपाल के कमला नगर थाने पहुंचीं और उन्होंने कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। उनके साथ भाजपा के कार्यकर्ता भी मौजूद थे।प्रज्ञा सिंह के गोड़से के बयान के बाद दांगी ने घोषणा की थी कि वह प्रज्ञा सिंह को जिंदा जला देंगे। इसके बाद प्रज्ञा सिंह ने आठ दिसंबर को ब्यावरा पहुंचने की घोषणा करते हुए कहा था कि आ रही हूं जला लेना। शनिवार को दोपहर अचानक प्रज्ञा सिंह ने संसद सत्र का हवाला देते हुए ब्यावरा जिला राजगढ़ (कांग्रेस विधायक के गृह नगर) न जाने की बात कही। इस पर सोशल मीडिया पर उनका मजाक उडऩे लगा। रात 8:30 बजे प्रज्ञा सिंह अचानक कमला नगर थाने पहुंची और उन्होंने थाना प्रभारी से कांग्रेस विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। उनके साथ जिला भाजपा अध्यक्ष विकास विरानी, भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल अग्रवाल लिली सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।कांग्रेस विधायक मांग चूके हैं माफी यद्यपि कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने सार्वजनिक माफी मांगते हुए प्रज्ञा सिंह ठाकुर को पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने भावुकता में कही गई बात के लिए सार्वजनिक माफी मांगी थी। दांगी का कहना था कि उनकी पार्टी गांधीवादी है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि प्रज्ञा सिंह ब्यावरा आती हैं तो वे उनका फूलों से स्वागत करेंगे। बताया जाता है कि प्रज्ञा सिंह के आने की संभावना पर दांगी ने ब्यावरा में 9 किमी तक महात्मा गांधी के लगभग 400 होर्डिंग लगाकर उन्हें गांधी का संदेश देने की कोशिश की है।ब्यावरा में पुलिस तैनात प्रज्ञा सिंह के ब्यावरा पहुंचने की संभावना पर ब्यावरा में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने किसी भी प्रकार के विवाद से निपटने के लिए तैयारी की है। हालांकि फिलहाल प्रज्ञा सिंह के ब्यावरा पहुंचने की संभावना नहीं है।


Popular posts
भोपाल जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई मुबारकपुर टोल प्लाजा पर एसडीएम हुजूर ने की कार्रवाई ट्रांसट्राय कंपनी पर शिकंजा ट्रांसट्राय कंपनी से छीना टोल का संचालन
Image
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा छत्तरानी सम्मान समारोह का आयोजन
Image
मध्यप्रदेश में कांग्रेस के 20 विधायक लापता सिंधिया खेमे के बताए जा रहे विधायक होसकता बड़ा बदलाव ?
Image
भोपाल क्राइम ब्रांच भोपाल की टीम द्वारा 3 आरोपीयो को 51 किलो 250 ग्राम मादक पदार्थ गांजे कीमती 05 लाख रूपये के साथ सुभाष नगर फाटक के पास, सन पैलेस होटल के सामने से गिरफ्तार किया
Image
20 22 और 24 जनवरी को होंगे पंचायत चुनाव, कार्यक्रम घोषित