भोपाल मध्यप्रदेश में कोरोना के चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में अत्यावश्यक सेवा अनुरक्षण कानून (एस्मा) लागू किया पड़े पूरी खबर

 मध्यप्रदेश में कोरोना के चलते लॉकडाउन के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश में अत्यावश्यक सेवा अनुरक्षण कानून (एस्मा) लागू कर दिया है।इस महामारी के चलते सरकारी व्यवस्था बिगड़ न जाए इसे लेकर एस्मा लागू किया गया है। इसके तहत अब अति आवश्यक सेवा से जुड़े कर्मचारी और अधिकारी अवकाश या हड़ताल पर नहीं जा सकेंगे। इस कानून का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। इस कानून के लागू होने के बाद सरकार को हड़ताली कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए कई प्रकार के अधिकारा प्राप्त हो गए हैं।एस्मा एक कानून है , जो संसद द्वारा पारित अधिनियम है। इसे 1968 में लागू किया गया था। हड़ताल को रोकने के लिए यह कानून लगाया जाता है। एस्मा लागू करने से पहले इससे प्रभावित होने वाले कर्मचारियों को समाचार पत्र या अन्य माध्यमों से सूचित किया जाता है। यह कानून अधिकतम छह माह के लिए लगाया जा सकता है। इसके लागू होने के बाद यदि कर्मचारी हड़ताल पर जाता है तो वह अवैध और दंडनीय है। कानून का उल्लंघन कर हड़ताल पर जाने वाले किसी भी कर्मचारी को बगैर वारंट के गिरफ्तार किया जा सकता है


Popular posts
सरपंच सचिव की मनमानी और दबंगई से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे मगरोन ग्राम पंचायत के विकास के कार्य घटिया निर्माण का विरोध व शिकायत करने वाले लोगो की सरपंच  द्वारा  की जा रही झूठी शिकायतें
Image
भोपाल कोरोना महामारी से साबित हुई स्थाई क्षति के लिए डाव केमिकल मुआवजा दें -गैस पीड़ितों की मांग
Image
भोपाल महिला पुलिस ने महिलाओं छात्राओं से चर्चा की एवं सुरक्षा आत्मरक्षा के टिप्स देकर इमरजेंसी न 100 डायल 191 नम्बर शेयर किए गए।
Image
भोपाल थाना गांधीनगर पुलिस ने पकड़े 7 जुआरी एवं शराब तस्कर से  4 पेटी देशी शराब की बरामद एवं थाना कोलार पुलिस ने 6 तस्करों से की 82 लीटर देशी शराब 8200/- रुपये कीमती बरामद की
Image
विदिशा अवैध रूप से गायों को ले जाने व काटने के उद्देश्य से परिवहन करने वाले आरोपी की जमानत याचिका न्यायालय ने की खारिज
Image