भोपाल मैत्री पुलिस टीम ने आज दोपहर थाना जहांगीराबाद गर्ल्स स्कूल, सेंट फ्रांसिस स्कूल का भ्रमण कर छात्राओं को जागरूक किया व मार्केट का पैदल भ्रमण किया एवं ऐशबाग क्षेत्र में संस्कार गर्ल्स हॉस्टल में लड़कियों से सुरक्षा हेतु चर्चा की गई। मैत्री 9 द्वारा हबीबगंज थाना क्षेत्र में नूतन कॉलेज, सरोजिनी नायडू हायर सेकंडरी स्कूल का दौरा कर छात्राओं को सुरक्षा के टिप्स दिए गए।

भोपाल पुलिस मैत्री मोबाईल टीम ने स्कूल/कॉलेज का भ्रमण कर छात्राओं को दिये सुरक्षा के टिप्स


महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा व सहायता हेतु भोपाल पुलिस द्वारा संचालित मैत्री मोबाइल (शक्ति स्क्वाड) की टीम को डीआईजी शहर श्री इरशाद वली द्वारा स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल एवं भीड़भाड़ वाले इलाक़े, मार्केट व अन्य संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण कर महिलाओं/बालिकाओं को सुरक्षा/आत्मरक्षा हेतु जागरूक करने व संदिग्धों पर नजर रख सुरक्षा व्यवस्था बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।उक्त निर्देशों के पालन में मैत्री 5 द्वारा आज दोपहर थाना जहांगीराबाद गर्ल्स स्कूल, सेंट फ्रांसिस स्कूल का भ्रमण कर छात्राओं को जागरूक किया व मार्केट का पैदल भ्रमण किया एवं ऐशबाग क्षेत्र में संस्कार गर्ल्स हॉस्टल में लड़कियों से सुरक्षा हेतु चर्चा की गई। मैत्री 9 द्वारा हबीबगंज थाना क्षेत्र में नूतन कॉलेज, सरोजिनी नायडू हायर सेकंडरी स्कूल का दौरा कर छात्राओं को सुरक्षा के टिप्स दिए गए। उत्कृष्ट हॉस्टल, शिवाजी नगर, नूतन गर्ल्स हॉस्टल, बिट्टन मार्केट आदि स्थानों पर भ्रमण कर महिलाओं/युवतियों को सुरक्षा के टिप्स दिए गए एवं 1090, 1091, we care for you, women safety, 1098, 100 आदि की जानकारी देकर नम्बर शेयर किए गए।शक्ति स्क्वाड 3 द्वारा वर्धमान ग्रीन पार्क, के आसपास भ्रमण किया। मैत्री 8 ने इमेपेरियल स्कूल, नोबेल स्कूल एवं मैत्री 11 ने बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी गर्ल्स हॉस्टल का भ्रमण कर स्टूडेंट्स व टीचर्स से सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई।