हरदा / ग्राम छिदगांव तमोली में  महिला हिंसा उन्मूलन दिवस मनाया गया जिसमे विगत वर्ष हरदा जिले मंडी प्रांगण में कतिया गौरव द्वारा खेल उत्सव का कार्यक्रम आयोजित हुआ

हरदा / ग्राम छिदगांव तमोली में  महिला हिंसा उन्मूलन दिवस मनाया गया जिसमे विगत वर्ष हरदा जिले मंडी प्रांगण में कतिया गौरव द्वारा खेल उत्सव का कार्यक्रम आयोजित हुआ तिनका सामाजिक संस्था से अनिक मल्हारे ने बताया जिसमें 15 प्रकार के खेल रस्सी कूद चकती फेक खो-खो कुर्सी दौड़ निशाने बाजी गोला फेक पीटू सहित अन्य खेल गतिविधियों का आयोजन हुआ जिसमें ग्राम छिदगांव तमोली की 30 बुजुर्ग महिलाओं ने सहभगिता निभाई जिसमे उत्क्रष्ट प्रदशर्न किया संगीता बाई मल्हारे पांव से विकलांग होने के बाबजूद भी रस्सी कूद में दो मिनट में 200 बार रस्सी कूद में प्रथम स्थान हासिल किया 100 मीटर दौड़ में रेशम बाई कवडे प्रथम कृष्णा बाई ढोके चम्मच दौड़ में प्रथम सूरज बाई कुर्सी दौड़ में प्रथम अरुणा बाई लीला बाई ये महिलाएं विजेता रही इन विजेता महिलाओं को आज महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के उपलक्ष्य में मुख्य अतिथि रितेश तिवारी मना मण्डलेकर कार्यक्रम प्रभारी अनिल मल्हारे द्वारा गोल्ड मेडल ओर प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में रितेश तिवारी ने कहा विश्व में भारत देश महिला हिंसा के श्रेणी में प्रथम स्थान पर है यह दिवस नारी को शक्तिशाली बनाने का अनूठा माध्यम है साथ ही मना मण्डलेकर ने महिलाओं को खेल के प्रति प्रेरित किया ओर शिक्षा और से बालक बालिकाओ को जोड़ने का कहा कार्यक्रम प्रभारी अनिल मल्हारे ने बताया विश्व भर में अभियान चल रहे है पर कम नही हो रहे महिलाओं के खिलाफ़ हिंसा के मामले 25 नवम्बर,1960, को राजनैतिक कार्यकर्ता डोमिनिकन शासक राफेल ट्रुजिलो 1930-1961 के आदेश पर तीन बहनों,पैट्रिया मर्सिडीज मिराबैल, मारिया अर्जेंटीना मिनेर्वा मिराबैल तथा एंटोनिया मारिया टेरेसा मिराबैल की 1960 में क्रूरता से हत्या कर दी थी। इन तीनों बहनों ने ट्रुजिलो की तानाशाही का कड़ा विरोध किया था। महिला अधिकारों के समर्थक व कार्यकर्ता वर्ष 1981 से इस दिन को इन तीनों बहनों की मृत्यु की स्मृति के रूप में मनाते हैं। 17 दिसंबर 1999 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में एकमत से यह निर्णय लिया गया कि 25 नवम्बर को महिलाओं के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय हिंसा उन्मूलन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। वर्ष 2000 में इसे मनाने की शुरुआत हुई थी। महिलाओं के प्रति बढ़ रही हिंसा को नियंत्रित करने का संकल्प लिया इस मोके पर मुख्य अतिथि तिनका सामाजिक संस्था से रितेश तिवारी मण्डलेकर कार्यक्रम प्रभारी अनिल मल्हारे निशा रामकुचे लीला बाई त्रिवेणी बाई रमा बाई सुशील बाई रविन्द्र विजय काजवे शारदा बाई सहित अन्य उपस्थित रहे